अलग-अलग पदों पर निकली लगभग 10 हज़ार वेकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई

सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक हैं तो यूपी नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, ओटी टेक्निशियन समेत कई पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। अगर आप भी आवेदन करने के इच्छुक हैं इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन 7 जनवरी तक किए जा सकते हैं। कुल 10 हज़ार पदों पर ये वेकेंसी है लिहाज़ा अधिकारिक विज्ञापन को पढ़कर पूरी जानकारी लेने के बाद ही आवेदन करें। वही इन पदों के लिए क्या शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, वेतनमान, आवेदन और चयन का तरीका निर्धारित किया गया है इसकी भी जानकारी आप अवश्य अधिकारिक विज्ञापन पर जाकर ज़रूर लें। वही इन पदों से संबंधित ज़रूरी जानकारी हम भी आपको नीचे दे रहे हैं जो इस प्रकार है-

पद का नाम और संख्या
यूपी एनएचएम ने स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन,फार्मेसिस्ट, जीएनएम, एएनएम, फिज़ियोथेरेपिस्ट, ओटी टेक्निशियन के पदों पर नौकरी निकाली है। सबसे ज्यादा वेकेंसी एएनएम के पदों पर है। कुल 10,160 वेकेंसी हैं जिनमें से अकेले एएनएम के 7,199 पद भरे जाने हैं।

शैक्षिक योग्यता
हर पद के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित है जिसकी जानकारी विस्तार से अधिकारिक विज्ञापन पर जाकर ली जा सकती है।

उम्र सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 45 साल निर्धारित की गई है
आवेदन प्रक्रिया
आवेदनकर्ता को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाना होगा जिससे ऑनलाइन आवेदन हो सकेगा। लेकिन याद रहे कि आवेदन 7 जनवरी तक ही किए जा सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर सबसे पहले स्क्रूटनी होगी जिसके बाद लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके आधार पर ही आवेदन का चयन होगा।

'राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी उठाए सवाल'
मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने सेना, सीएनजी और लोकतंत्र के लिए अहम सभी संस्थाओं का अपमान किया। हाल ही में उन्होंने राफेल  सौदे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए, क्योंकि यह फैसला उन्हें पसंद नहीं आया।''

उन्होंने कहा, ''इससे पहले जब वे सुप्रीम कोर्ट को नहीं धमका सके  थे तो उन्होंने चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग भी लाने की कोशिश की थी।''

संवाद के दौरान मोदी ने कार्यकर्ताओं से कहा- कांग्रेस के अलोकतांत्रिक व्यवहार का सही जवाब लोकतंत्र को मजबूत करना है। लोकतंत्र में सूचनाएं और जागरुकता अहम है। हमें लोगों को कांग्रेस के खतरनाक खेल के बारे में जनता को बताना है। उन्हें बताना है कि कांग्रेस का डीएनए अभी भी वही है।

Comments