भारतीय मूल के अरोड़ा ब्रदर्स ने 241 करोड़ रु का टैक्स चुकाया, टॉप-50 टैक्सपेयर में शामिल

मर्सीसाइड. भारतीय मूल के अरोड़ा ब्रदर्स ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले टॉप-50 लोगों में शामिल हैं। सिमन, बॉबी और रॉबिन अरोड़ा वित्त वर्ष 2017-18 के लिए 240.64 करोड़ रुपए (2.56 करोड़ पाउंड) का टैक्स भरा। द संडे टाइम्स ने पहली बार ब्रिटेन के टॉप-50 टैक्सपेयर की लिस्ट जारी की है। इसमें अरोड़ा ब्रदर्स का 24वां नंबर है।

उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के मर्सीसाइड शहर में स्थित रिटेल कंपनी बीएंडएम चेन ऑफ डिस्काउंट स्टोर्स में अरोड़ा ब्रदर्स की 15% हिस्सेदारी है। सिमन अरोड़ा कंपनी के सीईओ हैं। इन दोनों की संपत्ति 21,620 करोड़ रुपए (230 करोड़ पाउंड) है।

स्टीफन रुबिन ने सबसे ज्यादा 1707 करोड़ रु का टैक्स भरा
द संडे टाइम्स के मुताबिक स्पोर्ट्स वियर कंपनी पेंटलैंड के चेयरमैन स्टीफन रुबिन यूके के सबसे बड़े टैक्सपेयर हैं। उन्होंने 1,707.04 करोड़ रुपए का टैक्स भरा। उनकी संपत्ति 26,508 करोड़ रुपए है।

गेम्बलिंग फर्म बेट365 की डिनाइज कोट्स और पीटर कोट्स ने 1,466.4 करोड़ रुपए का टैक्स भरा। वो दूसरे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर वैक्यूम क्लीनर कंपनी के सर जेम्स डायसन रहे। उन्होंने 1,201.32 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया।

द संडे टाइम्स की लिस्ट में शामिल 50 टैक्सपेयर ने कुल 18,800 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। इनमें संडे टाइम्स की पिछले साल जारी 145 अरबपतियों की लिस्ट में से 28 और 855 करोड़पतियों की लिस्ट में से 18 लोग शामिल हैं।

जापान को पीछे छोड़ भारत दुनिया का दूसरा बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है। 2018 में भारत ने 106.5 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया। यह 2017 के 101.5 मिलियन टन से 4.9% ज्यादा है। जापान का स्टील उत्पादन 2017 के मुकाबले 0.3% घटकर 2018 में 104.3 मिलियन टन रह गया। 2018 में चीन ने सबसे ज्यादा 928.3 मिलियन टन स्टील का उत्पादन किया। यह 2017 के 870.9 मिलियन टन की तुलना में 6.6% ज्यादा है। वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने यह रिपोर्ट जारी की है।

अमेरिका चौथा बड़ा स्टील उत्पादक देश
दुनियाभर के देशों ने पिछले साल 1,808.6 मिलियन टन स्टील का प्रोडक्शन किया। यह 2017 के 1,729.8 मिलियन टन से 4.6% ज्यादा है। 2018 में कुल स्टील उत्पादन में चीन का शेयर 51.3% रहा। 2017 में 50.3% था।

स्टील उत्पादन पर रिपोर्ट जारी करने वाला वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन दुनियाभर की स्टील कंपनियों, राष्ट्रीय-क्षेत्रीय संगठनों और स्टील रिसर्च संस्थानों का संघ है। इसमें 160 स्टील उत्पादक शामिल हैं। इसके सदस्य देश दुनिया की 85% स्टील का उत्पादन करते हैं।

Comments