बैंक ऑफ जापान के पास 355 लाख करोड़ रु की संपत्ति, भारत समेत

जापान के सेंट्रल बैंक के पास इस वक्त 355.51 लाख करोड़ रुपए (4.87 ट्रिलियन डॉलर) मूल्य की संपत्ति है। बैंक ऑफ जापान ने मंगलवार को आंकड़े जारी किए। जी-7 देशों के केंद्रीय बैंकों में यह पहला और दुनिया का दूसरा ऐसा सेंट्रल बैंक है जिसके असेट्स की वैल्यू उसके देश की जीडीपी से भी ज्यादा है। अप्रैल-जून तक जापान की कुल जीडीपी 4.84 ट्रिलियन डॉलर दर्ज की गई थी। जुलाई-सितंबर के आंकड़े बुधवार को आएंगे। स्विस नेशनल बैंक दुनिया का पहला ऐसा सेंट्रल बैंक है जिसकी संपत्ति वहां की जीडीपी से भी ज्यादा है।

एपल से 5 गुना, टोयोटा मोटर से 25 गुना बड़ा है बैंक ऑफ जापान
बैंक ऑफ जापान के असेट्स की वैल्यू दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी एपल के मार्केट कैप 67.23 लाख करोड़ रुपए (921 अरब डॉलर) से 5 गुना से भी ज्यादा है। जापान की सबसे बड़ी कंपनी टोयोटा मोटर कॉर्प के वैल्यूएशन से 13.76 लाख करोड़ रुपए (188.55 अरब डॉलर) से 25 गुना ज्यादा है।

बैंक ऑफ जापान का कुल वैल्यूएशन तुर्की, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, भारत और इंडोनेशिया की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है।

पिछले साढ़े पांच साल में बैंक ऑफ जापान की नीतियों से उसकी संपत्ति में इजाफा हुआ। साल 2013 की शुरुआत में गवर्नर हारुहिको कुरोडा के समय इसमें तेजी आनी शुरू हुई थी। उनके फैसलों से जापान की जीडीपी ग्रोथ में 11% इजाफा हुआ था।

कुरोडा ने शेयरों की काफी खरीद की। अपने कार्यकाल के पहले साल में उन्होंने 10 ट्रिलियन येन मूल्य के शेयर खरीदे। उस दौरान जापान के इंडेक्स निक्केई में 20% बढ़त दर्ज की गई थी।

वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक समृद्ध देशों में भारत छठवें स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार गुजरात के पास 56 लाख करोड़ रुपयों का धन है। यह आंकड़े महज अंदाज है। फिक्स आंकड़े इससे भी अधिक हो सकते हैं। विश्व के 19 देश जितनी जीडीपी मात्र गुजरात की है। राज्य के जीडीपी में फार्मास्युटिकल सेक्टर के अलावा सूरत के डायमंड सेक्टर का बड़ा योगदान है। प्रति वर्ष 5 लाख करोड़ का टर्न ओवर करने वाले सूरत के हीरा उद्याेग प्रति वर्ष 2 लाख करोड़ का हीरा एक्सपोर्ट करता है।

बार्कले की सबसे ताजा रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में 58 लोगों के पास 2 लाख 54 हजार 400 करोड़ की सम्पत्ति है। जिसमें गौतम अदाणी के पास सर्वाधिक 71,200 करोड़ रुपए है। जबकि जायडस क्रेडिल ा ग्रुप के पंकज पटेल के पास 32,100 करोड़ रुपए है। कुल करोड़पतियों में 84 फीसदी अहमदाबाद में रहते हैं।

Comments